15 मार्च 2012 - 20:30

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के मुख्य चौराहे उमवी पर दसियों हज़ार लोगों ने एकत्रित होकर इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन की घोषणा की......

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के मुख्य चौराहे उमवी पर दसियों हज़ार लोगों ने एकत्रित होकर इस देश के राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन की घोषणा की। यह रैली तीन दिनों तक जारी रहेगी जिसके दौरान विदेशों में सीरिया के दूतावासों के साथ भी बश्शार असद के समर्थन में प्रदर्शन होंगे। राजधानी दमिश्क़ के साथ ही हलब, लाज़क़िया, हमा, और दरआ सहित सीरिया के दस प्रान्तों में भी एक साथ रैली आरंभ हुई जिसमें दसियों हज़ार लोग भाग ले रहे हैं। सीरिया की जनता ने इन रैलियों में राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन की घोषणा करते हुए अपने देश में विदेशियों के हस्तक्षेप की कड़ी आलोचना की। इसी मध्य चीन के विदेशमंत्री यांग जियेची ने जार्डन के अपने समकक्ष से टेलीफोनी वार्ता में एक बार पुनः बल दिया है कि सीरिया के संकट का समाधान, कूटनैतिक मार्ग के अतिरिक्त कुछ नहीं है। चीन के प्रधानमंत्री वेन जिया बाऊ ने भी बुधवार को पत्रकारों से एक वार्ता में बल दिया था कि बीजिंग सीरिया में विदेशी हस्तक्षेप का विरोधी है।.........166